राजेसुल्तानपुर। प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शनिवार को निजी कार्यक्रम के दौरान देवरिया बाजार पहुंचे। उन्होंने देवरिया बुजुर्ग गांव निवासी जयंत सिंह के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। जयंत सिंह हाल में अस्वस्थ थे और उनका इलाज लखनऊ में कराया गया था।
मंत्री के साथ बीकापुर के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू भी मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। मंत्री ने मौजूद लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक अनीता कमल ने पर्यटन मंत्री को एक मांगपत्र सौंपा। उन्होंने आलापुर क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों के विकास की मांग उठाई। मांग पत्र में चाड़ीपुर घाट और चाहेड़ाघाट पर स्नान के लिए सीढ़ियों के निर्माण की बात कही गई। साथ ही कम्हरिया और रामबाग घाट की जर्जर सीढ़ियों की मरम्मत कराने और सभी घाटों व गोविंद साहब स्थान के सुंदरीकरण की मांग की गई। मंत्री ने मांगों पर विचार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, अवधेश कमल व अन्य उपस्थित रहे।