टिकैतनगर। थाना टिकैतनगर के फत्तेपुरवा गांव में शुकवार देर रात टेंट हटाने के दौरान मजदूर की करंट की चपेट मेें आकर मौत हो गई। रात में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
पुलिस के अनुसार बेलखरा गांव निवासी राजेश कुमार के पुत्र उबेद (25) टिकवामऊ निवासी गुलाम कादिर के टेंट पर मजदूरी करते थे था। शुक्रवार को वह फत्तेपुरवा गांव में आयोजित शादी समारोह में टेंट लगाने गए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने पर टेंट हटाया जा रहा था। उबेद ने जैसे ही लोहे का एक पाइप पकड़ा उसमें एक तार छूने से आ रहे करंट की चपेट में आ गया। उसे गिरता देख साथी मजदूर दौड़े। तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उबेद की शादी अगले महीने तय थी। उबेद से छोटी बहन रुबी और छोटे भाई अमरेश, आवेश, बराती और छोटू का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में बेटी की शादी बीमार पिता का इलाज और परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उठाने वाला उबेद अब इस दुनिया में नहीं रहा। कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।