फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाईटेंशन तार पर गिरी डाल, चार हजार की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। पेड़ कटाई के दौरान डाल गिरने से हाईटेंशन तार टूटकर नीचे गिर गया। इससे करीब चार हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज गर्मी व उमस के चलते पूरे दिन उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर तार गिरने के बाद ठेकेदार व मजदूर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

पवित्र शिवबाबा धाम से होते हुए घाघूपुर गांव तक हाईटेंशन तार खींचा गया है, जिससे करीब चार हजार आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को एक लकड़ी ठेकेदार द्वारा लिप्टस के पेड़ कटवाए जा रहे थे। इसी बीच एक डाल बगल से होकर गुजरे हाइटेंशन तार पर गिर गई। इससे तार टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रहा कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, अन्यथा कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
उधर तार गिरने से करीब चार हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को पूरे दिन तेज गर्मी व उमस से जूझना पड़ा तो कई उपभोक्ताओं को पेयजल के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को मामले से अवगत करा दिया है। स्थानीय अभिषेक यादव, जियाराम, सुनील आदि का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी से तार टूटा है। इसका खामियाजा उन सबको भुगतना पड़ रहा है। संबंधित को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जेई रमेश चंद्रा ने बताया कि तार गिरने की सूचना मिली है। कर्मचारियों को भेजकर गड़बड़ी दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें