फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शारदा नहर में कूदकर स्नातक के छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के अरिया बाजार स्थित शारदा नहर में मंगलवार शाम को बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अमन ने छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह करीब 14 घंटे बाद सात बजे के करीब घटनास्थल से 500 मीटर दूर युवक का शव नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक अमन वर्मा (19) पुत्र प्रेमनाथ वर्मा सम्मनपुर के पंजूपुर का निवासी थे। वह राजबक्श सिंह महाविद्यालय कुर्की में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। 29 जून को वह अपने ननिहाल पसियापारा आए थे। मंगलवार की दोपहर 12 बजे वह ननिहाल से निकलकर पसियापारा पुल के पास पहुंचकर शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। यह देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से देर शाम तक नहर में युवक की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण नहर के किनारे शौच के लिए गए थे, तभी वहां छात्र का शव उतराता दिखा। मृतक के पिता पेशे से किसान हैं। परिवार में मां सरोजा देवी, छोटा भाई अस्मित वर्मा है। हादसे के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार छात्र मानसिक रूप से परेशान था। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोगों ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें