फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोविंद दशमी पर लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 01 Dec 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
गोविंद दशमी पर डुबकी लगाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कड़कड़ाती ठंड के बीच हर-हर महादेव और जय गोविंद के गगनभेदी उद्घोष के साथ महात्मा गोविंद साहब के सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद महात्मा गोविंद साहब की समाधि पर मत्था टेककर खिचड़ी की पोटली चढ़ाई और प्रसाद स्वरूप कच्ची खिचड़ी प्राप्त की। रविवार को पूरा दिन मेला परिसर श्रद्धालुओं से सराबोर नजर आए। महिलाओं से लेकर बच्चों ने मेले का आनंद लिया। खरीदारी को देखते हुए व्यापारी भी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार देर रात से ही से गोविंद साहब सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया था। सुबह होते-होते आस्था चरम पर पहुंच गई। हजारों की तादाद में अंबेडकरनगर के अलावा आजमगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर समेत अन्य तमाम जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग के पास स्नान किया। मठ में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई।
बाबा गोविंद साहब का समाधि स्थल पूरी तरह से खिचड़ी की पाेटलियों से भर गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने आसपास के अन्य मंदिराें में भी दर्शन पूजन किया। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सुरक्षा के लिए रात से एएसपी पूर्वी श्यामदेव, सीओ अनूप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मेला परिसर में भ्रमण करते रऐ। रविवार दोपहर एसपी अभिजीत आर. शंकर ने भी मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन



खजला और गन्ना खरीदने की निभाई परंपरा
मेला परिसर में श्रद्धालु स्नान करने के बाद खजला और गन्ना खरीदने की दशकों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते नजर आए। लाला पन्नालाल, सुभाष चंद्र की दशकों पुरानी दुकान पर खोया युक्त खजला बड़े पैमाने श्रद्धालुओं ने खरीदा। इसके साथ ही चाट-पकौड़ी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। लोग दुकानों से मीठा खजला और गन्ना खरीदते हुए दिखाई दिए।


पशु व लोहा बाजार में भी बढ़ी रौनक
पशु बाजार में बकरे, घोड़ा, खच्चर और भैंस के पड़वों की बिक्री भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही लोहे से बनी कढ़ाई व अन्य बर्तनों की मांग अधिक है। किसानों के लिए हाथा, हावड़ा, कुदाल जैसे अन्य उपकरण उपलब्ध हैं।


बच्चों ने लिया झूले का आनंद
बच्चों के मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, ब्रेक डांस झूला, राउंड झूला, ड्रैगन झूला मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं। बच्चों ने इन झूलों का आनंद लिया। पुलिस अधिकारियों ने झूला संचालकों को सुरक्षा के पूरे प्रबंध रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें