ब्राहिमपुर कुसुमा गांव के निकट शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक पर सवार रतनपुर निवासी श्यामजी व रामविचार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसी बाइक पर सवार पखनपुर निवासी ओमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ओमनाथ को सीएचसी टांडा पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। देर रात हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर रविवार को मृतक श्यामजी के पुत्र रामजीत ने केस दर्ज कराने को तहरीर दी।