जानकारी के मुताबिक शनिवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश निषाद की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत समिति के गठन के लिए बैठक का आयोजन हुआ था। उसका संचालन ग्राम सचिव कर रहे थे। किसी बात को लेकर कई ग्राम पंचायत सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे समिति का गठन नहीं हो सका।
बैठक स्थगित करनी पड़ा। यह बात ग्राम प्रधान को नागवार गुजरी। उन्हें आशंका थी कि चुनाव में पराजित रामलव मौर्य के इशारे पर ग्राम पंचायत सदस्यों ने विरोध कर समिति का गठन नहीं होने दिया। आरोप है कि शनिवार शाम ग्राम प्रधान अपने समर्थकों के साथ लाठी डंडों लेकर रामलव के घर पर हमला बोल दिया।
रामलव व अन्य लोगों की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रामलव को जहांगीरगंज सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ राहुल कुमार के मुताबिक घायल के पुत्र प्रमोद की तहरीर पर ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश, श्रीराम, रामप्रकाश, जयप्रकाश, मेवालाल, अवधेश, राकेश व रामचंद्र के घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।