फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छूटे बच्चों के आधार पंजीकरण के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें छूटे हुए बच्चों का आधार पंजीकरण और बायोमीट्रिक संशोधन कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं, नगरीय क्षेत्रों में फैमिली आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के प्रतिनिधियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) और बीएसए से समन्वय स्थापित कर छूटे बच्चों को चिह्नित करने तथा उनके आधार पंजीकरण और बायोमीट्रिक अपडेट के लिए रोस्टर तैयार करने को कहा।
आईपीपीबी प्रतिनिधि ने बताया कि जिले में बैंक के 132 केंद्रों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का नया आधार नामांकन किया जाता है। यहां मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध है। अभिभावक नजदीकी डाकघर में संपर्क कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

यूआईडीएआई प्रतिनिधि ने बताया कि अकबरपुर स्थित आधार सेवा केंद्र पर सभी आयु वर्ग के लोगों का नया आधार निशुल्क बनाया जाता है। पांच से 17 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट भी निशुल्क है। केंद्र पर नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस अपडेट के साथ आधार डाउनलोड व प्रिंट की सुविधा भी है।
विज्ञापन

बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह, डीडीओ सविता सिंह और पीडी डीआरडीए कार्तिकेय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें