फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल में लगाई आग हजारों का सामान जला

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। गन्ने की पेड़ी जलाने को लेकर बीते दिन हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के ट्यूबवेल में आग लगा दी। इससे ट्यूबवेल व वहां रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अलऊपुर गांव का है। गांव निवासी रामसूरत मौर्य पुत्र रामधनी का आरोप है कि उसके द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति का खेत बटाई पर गन्ने की बोआई के लिए लिया गया था।
एक खेत में गन्ने की बोआई हुई थी। दूसरे सत्र के लिए पेड़ी को छोड़ा गया था। 28 जनवरी को अपराह्न खेत मालिक के पुत्र द्वारा अकारण गन्ने की पेड़ी को जलाकर नष्ट किया जा रहा था, जिसे गांव वालों के साथ उसके पुत्र ने भी रोकने का प्रयास किया। इस पर विपक्षी ने उसके पुत्र की पिटाई भी कर दी। इतने से भी विपक्षियों को संतोष नहीं हुआ तो गुरुवार की रात उसके ट्यूबवेल में आग लगा दी। इससे ट्यूबवेल व वहां रखा अन्य सामान भी जल गया। घटना की तहरीर उसने थाने में दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की बजाय पकड़े गए आरोपी को भी छोड़ दिया। उधर, एसओ चंद्रभान यादव का कहना है कि मामले की जानकारी है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें