फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरमराई सफाई व्यवस्था लोगोें का प्रदर्शन

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर के शहजादपुर चौक व आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह लगा कूड़े का ढेर आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। नगरवासियों की शिकायत के बाद भी अभी तक कूड़े को हटाया नहीं जा सका है। इससे नागरिकों ने रविवार को चौक में प्रदर्शन कर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। सभी ने नगर पालिका प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बाद में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

शहजादपुर चौक में पसरी गंदगी आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। गंदगी से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। इस क्षेत्र में गंदगी रहने से दुकानदारों व आसपास के लोगों में खासी नाराजगी है। शनिवार को अधिवक्ता मनोज उर्फ गुड्डू गुप्त के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि नगरवासियों ने कई बार शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की, इसके बावजूद सुध नहीं ली गई। लोगों को खासी असुविधा हो रही है। कूड़े से निकल रही बदबू के कारण्ा संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। नगर पालिका की उदासीनता से नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। एसडीएम सदर एसपी सिंह को ज्ञापन देकर चौक क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई कराने की मांग की। ज्ञापन में बब्लू जायसवाल, दीपक मोदनवाल, ललित कुमार, एस प्रवीन, श्याममोहन, लालजी गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें