भीटी (ब्यूरो)। पूरे दरबार गांव में एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 35 लीटर पिपरमिंट तेल समेत 50 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कियाा है।
गांव निवासी निर्मल कुमार पुत्र शिवानंद ने थाने में दी तहरीर में कहा कि गुरुवार को दीप पर्व के बाद शुक्रवार प्रात: घर में ताला बंद कर वह फैजाबाद चला गया। शनिवार प्रात: जब वह लौटा, तो घर का ताला टूटा पाया। किसी अनहोनी की आशंका में जब वह अंदर पहुंचा, तो वहां का दृश्य देखकर वह सन्न रह गया। कमरे में रखे 35 लीटर पिपरमिंट तेल के अलावा दो बोरी गेहूं सहित लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति गायब थी। उसने गांव के ही देवानंद, विनोद कुमार, दीपक सिंह व अभय पर चोरी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।