फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में हवाई फायरिंग से हड़कंप

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (ब्यूरो)। मालीपुर थाना अंतर्गत कौड़हा गांव में गुरुवार देर सायं भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दो लोगों को चोटें आईं। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान एक पक्ष की तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस को मौके से कारतूस के तीन खोखे भी मिले। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेंद्र पुत्र लल्लन विश्वकर्मा व राजपति पुत्र जेठू के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने सामने भी आ चुके हैं। गुरुवार देर सायं एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के राजेंद्र व शैलेश पुत्रगण लल्लन विश्वकर्मा व दूसरे पक्ष के राजपति पुत्र जेठू व चंद्रपति पुत्र सभापति को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। बताया जाता है कि पुलिस को मौके पर कारतूस के तीन खाली खोखे भी मिले। उधर एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी का चालान किए जाने की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने फायरिंग किए जाने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें