फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों से धरती रोशन, आतिशबाजी से आसमां

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीप पर्व गुुरुवार को जिले में उल्लासपूर्वक मनाया गया। चारों तरफ खुशियां ही खुशियां नजर आ रही थीं। कोई पटाखा दगा रहा था, तो कोई फुलझड़ी। किसी ने राकेट छोड़ा, तो कोई अनार छोड़ रहा था। बच्चों ने आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। कई जगह युवाओं की टोली डीजे पर फिल्मी गानों पर खूब थिरकी। पर्व का उल्लास शाम होने के साथ शुरू हुआ और मध्य रात्रि तक पूरे चरम पर रहा। युवतियां और महिलाएं घरों के बाहर रंगोली बनाकर माता लक्ष्मी के स्वागत में तल्लीन दिखीं। घरों में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना का दौर शाम होने के साथ शुरू हो गया।
विज्ञापन

दीपावली के मौके पर सुबह से ही लोगों में उल्लास दिखा। लोग पिछले कई दिनों से पर्व की तैयारियों में जुटे थे। जैस-जैसे समय बीतने लगा, लोगों का उत्साह बढ़ता गया। सूरज ढलने के साथ ही झिलमिलाती रंगबिरंगी झालरों और जलते हुए दीप के बीच लोगों ने पर्व की खुशी का इजहार आतिशबाजी से किया। कोई पटाखा दाग रहा था, तो कोई अनार छोड़ रहा था। बच्चे हाथों में छुरछुरी और फुलझड़ी लेकर खुशी का इजहार कर रहे थे। पटाखों से उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए परिवारीजन भी उनके साथ आतिशबाजी में लगे हुए थे। युवा छोटी-छोटी टोलियां बनाकर आतिशबाजी में व्यस्त दिखे, तो बुजुर्गों ने भी बच्चों के साथ पर्व का लुत्फ उठाया। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजन अर्चन का दौर भी चला। पूजा अर्चना के साथ ही आरती भी उतारी गई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, तो वहीं एक दूसरे के घर जाकर बधाई देने का दौर देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें