फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर लोगों ने किया पथराव

Mon, 23 Jun 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (ब्यूरो)। नगर के मोहल्ला सिकंदराबाद कसाईबाड़ा में जुआ खेलने वाले लोगों को पकड़ने गई पुलिस टीम की पिटाई से एक युवक घायल हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने न सिर्फ पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके, बल्कि पानी टंकी चौराहे के पास मार्ग पर भी जाम लगाया।
विज्ञापन

सिकंदराबाद मोहल्ले में रविवार दोपहर बाद टांडा कोतवाली के कई सिपाही छापा मारने पहुंचे। यहां सरेआम जुआ खेलने की जानकारी मिली थी। सिपाहियों ने वहां जुआ खेलने के आरोप में एक युवक शादाब को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने लाठी भांजनी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों गुड्डू, जावेद व राजा ने बताया कि पुलिस की पिटाई से मूसा करीम नामक युवक घायल हो गया। इस पर आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों की तरफ ईंट-पत्थर भी फेंके। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक टांडा एनक पाण्डेय मौके पर पहुंचे व लोगों को समझाने का प्रयास किया। चोटहिल मूसा को उसके परिजन उपचार के लिए ले जा रहे थे, तभी पानी टंकी के पास लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। परिजन भी इसमें शामिल हो गए। बाद में लोगों के समझाने पर माहौल शांत हुआ। जानकारी मिलने पर सीओ बीआर सरोज भी वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस की पिटाई से कोई घायल नहीं हुआ है। उधर, कोतवाल एनके पाण्डेय ने कहा कि दबिश के दौरान भागने से युवक घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें