फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं ठीक हुई एक्स-रे मशीन, मरीज बेहाल

Tue, 11 Mar 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला चिकित्सालय में सोमवार को भी एक्स-रे मशीन ठीक न होने से मरीजों व उनके तीमारदारों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। निशुल्क एक्स-रे कराने की उम्मीद लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे तमाम मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। चिकित्सालय प्रशासन की लापरवाही से नाराज मरीजों व उनके तीमारदारों ने कहा कि मरीजों के हित के लिए न तो अधिकारी गंभीर हो रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। पांच दिन से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है, लेकिन उसे ठीक कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते दिनों से जिला चिकित्सालय में लगी एक्स रे मशीन खराब हो गई। इससे अस्पताल में मरीजों के एक्स रे का कार्य पूरी तरह ठप हो गया। नतीजतन मरीजों को एक्स-रे के लिए प्राइवेट चिकित्सालयों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। मशीन में आई तकनीकी खराबी सोमवार को भी नहीं ठीक कराई जा सकी। सोमवार को भी बड़ी संख्या में मरीज यहां पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस लौटना पड़ा। सबसे अधिक समस्या मारपीट में घायलों को उठानी पड़ी। उन्हें एक्स-रे के लिए निजी चिकित्सालय व फैजाबाद जिला चिकित्सालय तक की दौड़ लगानी पड़ी। एक्स-रे कराने पहुंचे अकबरपुर के राजाराम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चिकित्सालय प्रशासन को मरीजों के हित की कोई परवाह नहीं है। सस्ते में एक्स-रे कराने की उम्मीद लगाए मरीज यहां आते तो हैं, लेकिन उन्हें मायूस लौटना पड़ता है। पहितीपुर से आई मरीज शोभावती ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृहजनपद में ही स्वास्थ्य सुविधाएं बेपटरी होकर रह गई हैं। कहा कि जब जिला चिकित्सालय का यह हाल है, तो ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सालयों का क्या हाल होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें