फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू किसानों के लिए खुशखबरी

Tue, 11 Mar 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के आलू किसानों के लिए खुशखबरी है। जिले के एकमात्र सहकारी शीतगृह अकबरपुर के संचालन को सोमवार को हरी झंडी मिल गई है। इससे दो हजार किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले का एकमात्र सहकारी शीतगृह अकबरपुर नवीनीकरण न होने से बंदी कगार पर पहुंच गया था। इससे प्रकृति की मार झेल रहे आलू किसानों के सामने विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन्न हो गई थी। शीतगृह में आलू भंडारण किए जाने को लेकर साधन सहकारी समिति अध्यक्ष अवधेश वर्मा के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने दुग्धमंत्री राममूर्ति वर्मा से मुलाकात की और अपनी समस्याएं सुनाईं। सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने डीएम विवेक से भी मुलाकात की। ज्ञापन सौंपकर कहा गया कि यदि भंडारण नहीं हुआ, तो जिले के दो हजार आलू किसानों का लगभग 20 हजार क्विंटल आलू खराब हो जाएगा। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते भंडारण कार्य प्रारंभ किए जाने का निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल में राजबहादुर यादव, सालिकराम, रवि कुमार, प्रकाश राय, रामप्रताप, जियाराम शामिल रहे। उधर सहकारी समिति सदस्य बाबूराम ने बताया कि अब तक 196 किसानों द्वारा पर्ची कटाई गई है। शीतगृह के भंडारण की क्षमता 40 हजार क्विंटल है, लेकिन चैम्बर नंबर 2 में खराबी के चलते मात्र एक चैम्बर में ही भंडारण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें