फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर चोरी में राइस मिलों पर छापा

Sat, 11 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। कर चोरी की शिकायतों पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने एसडीम के साथ क्षेत्र की तीन राइसमिल पर छापा मारा। शुक्रवार दोपहर लक्ष्मी मिनी राइस मिल मसेना मिर्जापुर रामनगर पर अचानक वाणिज्य विभाग फैजाबाद संभाग के डिप्टी कमिश्नर गुलाबचंद्र की टीम ने एसडीएम आलापुर एसपी सिंह व मंडी समिति टांडा के सचिव विजय प्रकाश के साथ छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद स्टाक आदि की गणना की। टीम ने मिल मालिक श्रवण जायसवाल से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

टीम के मुताबिक कई कागजात नहीं मिल पाए। बाद में आवश्यक आकलन आदि कर टीम लौट गई। टीम ने क्षेत्र के शिवम राइस मिल न्योरी व कृष्णा राइसमिल खतमीपुर में भी छापा मारा। इन दोनों जगहों पर भी कई आवश्यक कागजात नहीं मिल पाए। राइसमिलों पर छापेमारी की खबर से व्यापारियों में काफी देर तक हड़कंप का माहौल रहा। कई राइसमिलों से उसके संचालक आवश्यक कागजात उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें