फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक से 3 हजार लूटे

Fri, 10 Jan 2014 05:44 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के बबुरा नहर के पास बदमाशों ने एक बार फिर से लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक पुरानी होने की वजह से छोड़ दी, लेकिन बाइक सवार युवक से तीन हजार रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जिले के हाटा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पठकौली परसोइया गांव निवासी प्रभुनाथ मौर्य एक दिन पूर्व जैतपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर स्थिता अपने ननिहाल आया था। यहां से वह दोपहर बाद शुकुलबाजार किसी काम से निकला था। बताया जाता है कि वह शाम काे वापस गांव लौट रहा था कि बबुरा नहर की पुलिया के पास मौजूद तीन चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। प्रभुनाथ के पास जो बाइक थी, वह पुरानी थी। बदमाशों ने इस पर बाइक तो पुरानी कहते हुए छोड़ दी, लेकिन युवक के पास मौजूद तीन हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उसे शोर न मचाने की धमकी देते हुए वहां से चले जाने को कहा। युवक के वहां से जाते ही बदमाश भाग गए।
बताते चलें कि इसी नहर पुलिया पर एक जनवरी की सायं मुुंडेहरा निवासी सुनील से बदमाशों ने उसकी बाइक लूट ली थी और फरार होने में सफल रहे थे। घटना का पर्दाफाश करने में पुलिस अब तक सफल नहीं हुई है। इस बीच बदमाशों ने लूट की एक और घटना को अंजाम दे दिया। उधर नकदी लूटे जाने के बाद युवक ने जैतपुर थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। एसओ चंद्रभान यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें