फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं से पूछताछ, ली सामान की तलाशी

Thu, 09 Jan 2014 05:44 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अराजकतत्वों की जांच करने के लिए बुधवार देर सायं एएसपी ने दलबल के साथ अकबरपुर रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान वहां मौजूद युवाओं से न सिर्फ आवश्यक पूछताछ की, वरन कुछ लोगों के सामान की तलाशी भी ली।
विज्ञापन

बताते चलें अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से अराजकतत्वों का बोलबाला था। आए दिन शराब के नशे में चूर युवक न सिर्फ हंगामा करते थे, वरन मारपीट भी करते थे। इसे लेकर ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मामले को गंभीरता से लेते पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाने एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। अभियान की कमान एएसपी लाल साहब सिंह यादव को दी गई है। एएसपी के नेतृत्व में दो दिनों से बस स्टेशन क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार शाम को एएसपी दलबल के साथ अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां स्थित मिठाई की एक दुकान पर मौजूद कुछ युवकों को बाहर निकालकर उनसे पूछताछ की। इसके बाद परिसर के अंदर मौजूद अन्य लोगों से भी आवश्यक पूछताछ की। कुछ लोगों के सामान की छानबीन भी की गई। यहां से पुलिस की टीम बस स्टेशन पहुंची। यहां कई दुकानों में घुसकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें