फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से महिला की मौत

Mon, 06 Jan 2014 05:44 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना अंतर्गत जोगापुर गांव में रविवार को एक महिला की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप का माहौल है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर जोगापुर गांव में संतोष पुत्र देवीप्रसाद दीवार निर्माण के लिए रविवार पूर्वाह्न नींव खुदवा रहे थे। पड़ोसी शारदा (52) पत्नी सतीप्रसाद ने इसका विरोध जताया। कहा कि निर्माण बढ़ाकर किया जा रहा है। उनके पति अकबरपुर में निजी नौकरी पर थे। कहा कि वे आ जाएं, तब निर्माण हो। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद विपक्षियों ने शारदा की बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे शारदा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने शारदा को जिला चिकित्सालय पहुंचवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर संतोष, मंगेश, विद्योत्तमा व मंगेशा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें