फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र पर ठप कराई तौल

Sun, 05 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। घटतौली व शोषण से नाराज गन्ना किसानों ने शनिवार को क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र कर्बला कासिमपुर पर जबर्दस्त हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि तौल प्रभारी गन्ने में अधिक जड़ होने की बात कहकर तौल में मनमानी कर रहे हैं। किसानों ने विरोध दर्ज कराते हुए तौल कराने से मना कर दिया। इससे कई घंटे तक केंद्र पर तौल का कार्य ठप रहने से हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन

शनिवार को गन्ना तौल केंद्र कर्बला कासिमपुर में गन्ना किसानों ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों की मनमानी से आहत किसानों ने न सिर्फ तौल कार्य ठप कर दिया, बल्कि बड़ी संख्या में एकत्र किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि तौल प्रभारी गन्ने मेें अधिक जड़ होने की बात कहकर तौल न सिर्फ हीलाहवाली करते हैं, बल्कि मनमानी कटौती भी करते हैं। विरोध करने पर तौल न करने की भी धमकी दी जाती है। शनिवार को भी गन्ना किसानों को कुछ इसी समस्या से जूझना पड़ा। इससे आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी-अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लाए गए गन्ने की तौल कराने से इनकार कर दिया। कहा कि जब तक शोषण का दौर जारी रहेगा तब तक अब तौल नहीं होगी।
इंदलपुर के किसान शैलेंद्र वर्मा, बृजेश कुमार, कर्बला कासिमपुर के संदीप सिंह, सतीश वर्मा, रेवई के राजेश कुमार सिंह, अरई के बबलू यादव व सरैया के राममदन आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया। कहा कि तौल प्रभारी तौल में मनमानी कर रहे हैं। यदि केंद्र पर मनमानी का दौर नहीं रुका तो वे गन्ने का तौल नहीं कराएंगे। किसानों के हंगामे से घंटों तौल का कार्य प्रभावित रहा। बाद में क्रय केंद्र प्रभारी के समझाने बुझाने पर किसान तौल के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें