फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में राज मिस्त्री की मौत

Sun, 05 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक मजदूर की शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। वहीं वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मदारीपुर गांव निवासी रंजीत सहनी राजमिस्त्री का कार्य करता था। इन दिनों वह सया में एक बीटीसी विद्यालय निर्माण में पिलर बनाने का कार्य कर रहा था। शनिवार सुबह मिट्टी ढुलाई में लगी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई कपल अज्ञात चालक के विरुद्ध लिखित तहरीर दी। आलापुर के हसनपुर निवासी हरमिंदर शनिवार को अकबरपुर रोडवेज के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। महरुआ के सारंगदियरा निवासी मेवालाल महरुआ बाजार में दुर्घटना का शिकार हो गया। अहिरौली के मिझौड़ा निवासी मेनालाल शनिवार को बरियावन बाजार में दुर्घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें