फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरान ने उड़ाए 30 हजार रुपये

Sun, 05 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। दिल्ली से कमाकर लौट रहे पिता-पुत्र जहरखुरान गिरोह के शिकार हो गए। बदमाशों ने बेहोशी की हालत में उन्हें जैतपुर थाना क्षेत्र में छोड़ दिया। गिरोह के सदस्य उनसे लगभग 30 हजार नकदी समेत 20 हजार का सामान लेकर भाग गए। पुलिस ने दोनों को बेसुध अवस्था में भियांव सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के भीलमपुर निवासी लालचंद्र (44) व उनका पुत्र धर्मेंद्र (21) नई दिल्ली से शुक्रवार देर रात ट्रेन से शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। सीएचसी में भर्ती धर्मेंद्र ने होश में आने पर बताया कि स्टेशन के बाहर एक बोलेरो जीप के साथ जहरखुरान गिरोह के कुछ सदस्य मौजूद थे। पिता-पुत्र से उन्होंने पूछा की कहां जाना है। इस पर भीलमपुर आजमगढ़ जाने की बात बताई गई। जीप पर मौजूद बदमाशों ने बताया कि उन्हें भी वहीं जाना है।
जीप पर सवारी के तौर पर दो तीन बदमाश बैठे हुए थे। स्टेशन से कुछ दूर आगे जाने के बाद चाय पीने के लिए जीप रोकी गई। यहां पिता पुत्र ने भी चाय पीने को दी। बताया जाता है कि इसी दौरान गिरोह के सदस्यों ने होशियारी से चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। जीप में बैठने के कुछ देर बाद ही दोनों बेसुध हो गए। बदमाश इसके बाद अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में बंदीपुर महुलिया माइनर पटरी पर लालचंद्र व धर्मेंद्र को बेसुध हालत में उतार दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने दो लोगों को बेहोशी की हालत में देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पिता पुत्र को भियांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। धर्मेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने 30 हजार की नकदी समेत लगभग 20 हजार का सामान पार कर दिया है। उधर एसओ चंद्रभान यादव ने बताया कि बेहोश मिले दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें