फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ पूरे दिन गूंजता रहा ‘हैप्पी न्यू ईयर’

Thu, 02 Jan 2014 05:44 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में नववर्ष का स्वागत लोगों ने बढ़ चढ़कर किया। संगीत की तेज धुनों पर थिरकते हुए युवाओं ने नव वर्ष 2014 का स्वागत किया। देर रात तक युवा उल्लास व उमंग से झूमते रहे। बुधवार को लोगों ने न सिर्फ एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। वरन पूरे दिन मोबाइल से शुभकामना संदेश भेजे जाने का भी दौर चलता रहा। तमाम विद्यालयों में भी छात्र छात्राओं ने नववर्ष का बढ़ चढ़कर स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार देर सायं से ही नववर्ष के स्वागत को लेकर युवा उल्लास में डूब चुके थे। समय के साथ-साथ उल्लास चरम पर पहुंचने लगा। जगह-जगह तेज संगीत की धुनों पर थिरकते युवा घड़ी में रात के 12 बजते ही खुशी से झूम उठे। किसी ने पटाखे दागे, तो किसी ने गुब्बारे फोड़े। किसी ने वाहनों का हॉर्न बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। तो किसी ने एक दूसरे को गले लगाकर नववर्ष की शुभकामना दी। देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद वर्ष 2014 की सुबह सूर्य की पहली किरण निकली, तो लोगों में एक दूसरे को बधाई देने की होड़ मच गई। किसी ने फोन कर बधाई दी, तो किसी ने मोबाइल फोन व कार्ड से शुभकामनाएं देकर नववर्ष की खुशियां बांटी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में नववर्ष का उल्लास दिखा।
बुधवार को विभिन्न विद्यालयाें में भी छात्र-छात्राओं ने नववर्ष की खुशियां बांटी। अकबरपुर नगर के मेंहदी एजुकेशनल एकेडमी में बाल मेले व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सत्यवती द्विवेदी, किरन यादव, सरोज, सीमा, नगमा व पूजा की देखरेख में हुआ। इसमें महिमा, आसिफा, प्रगति, मंजरी आदि ने भाग लिया। नववर्ष का उल्लास मनाने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ जिले के एकमात्र डॉ. अंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां एक तरफ जहां युवाओं ने खुशियां मनाईं। वहीं बच्चों ने एक-दूसरे को फूल व गिफ्ट देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। अकबरपुर नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नव वर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को विशेष तैयारी करनी होगी। 23 जनवरी को सुभाषचंद्र जयंती पर पुरस्कार का वितरण होगा। समारोह में छात्रा रुबी मौर्या, ब्यूटी वर्मा, छात्र लोकेश शर्मा, अखिलेश, अजय, दुर्गेश, सुनील व करन आदि ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें