फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड डायरिया से अबोध की मौत

Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोल्ड डायरिया से एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं उसके भाई-बहन की भी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना से परिवार में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला निवासी राधेश्याम के डेढ़ वर्षीय पुत्र आशुतोष की रविवार भोर में अचानक तबियत खराब हो गई। उसे उल्टी-दस्त होने लगा। इस पर राधेश्याम ने एक मेडिकल स्टोर खुलवाकर कुछ दवाएं लाकर बच्चे को खिला दीं। इससे उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। हालांकि लगभग एक घंटे बाद फिर उसे उल्टी-दस्त होने लगी। देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन वे उसे लेकर एक प्राइवेट बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। आसपास मौजूद लोग सांत्वना देने के लिए उसके घर पहुंचने लगे। बच्चे के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक राधेश्याम की पुत्री प्राची(6) की भी हालत खराब होने लगी। उसे भी उल्टी-दस्त शुरू हो गए। आननफानन परिवारीजन उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
राधेश्याम के मुताबिक उसने पुत्री को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उसे कोल्ड डायरिया व डीहाइड्रेशन हो गया। देर सायं राधेश्याम की पत्नी सोनी सोनकर घर आ गई। देर रात अचानक पुत्र हर्ष(7) को भी उल्टी दस्त शुरू हो गए। उसने इसकी सूचना राधेश्याम को दी। मोहल्ले के कुछ लोगों ने आननफानन हर्ष को भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है। सीएमएस डॉ.एन के त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। उधर एक ही परिवार के तीन बच्चों की कोल्ड डायरिया की चपेट में आने व एक की मौत से मोहल्ले में हड़कंप का माहौल है। बच्चों की मां सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें