फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 युवाओं को आज मिलेंगे लैपटॉप

Tue, 13 Aug 2013 05:34 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 700 छात्र-छात्राओं को आज जिले के प्रभारी मंत्री लैपटॉप का वितरण करेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीआईओएस ओमकार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 39 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन लैपटॉप के लिए किया गया है। इनमें से 700 छात्र-छात्राओं को 13 अगस्त मंगलवार को प्रभारी मंत्री शाहिद मंजूर लैपटॉप का वितरण करेंगे।
विज्ञापन

500 पात्रों को जिला मुख्यालय पर स्थित महामाया इंजीनियरिंग कॉलेज में एक समारोह में लैपटॉप दिया जाएगा। तो वहीं 200 छात्र-छात्राओं को टांडा के टीएन पीजी डिग्री कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में लैपटॉप
विज्ञापन

दिया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली
गई हैं। संबंधित छात्र-छात्राओं को इस बारे में जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें