फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर मारे छापे

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एफडीएसए (खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन) की टीम का छापेमारी अभियान रविवार को भी जारी रहा। बसखारी बाजार में दो मिठाई की दुकानों पर छापे मारकर जांच के लिए नमूने लिए और उसे गोरखपुर भेज दिया। इस दौरान छापेमारी की खबर मिलते ही बाजार की सभी मिठाई की दुकानों के शटर गिर गए। दीपावली पर्व पर मिलावटी व नकली सामग्रियों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डीएम निधि केसरवानी ने एफडीएसए टीम को सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। टीम द्वारा लगातार छापेमारी का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य अधिकारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को एसओ बसखारी के साथ टीम ने संतोष कुमार की मिठाई की दुकान पर छापा मारा। यहां मिल्क केक के मिलावटी होने का संदेह हुआ। इस पर उसका नमूना लेकर दुकानदार को गुणवत्तापूर्ण मिठाई की बिक्री का निर्देश दिया गया। इसके बाद हनुमानगढ़ी गली स्थित घनश्याम की मिठाई की दुकान पर छापा मारा गया। यहां खोवे में मिलावट होने का संदेह हुआ। खोवे का नमूना लेकर उसे जांच के लिए गोरखपुर भेज दिया गया। टीम में खाद्य निरीक्षक मिश्रीलाल, गोपालचंद्र, बिहारीलाल शुक्ल शामिल रहे। उधर छापेमारी की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे बाजार में फैल गई। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें