फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 167 में 86 खाद्य नमूने फेल, 48.60 लाख का जुर्माना, 19 लाख की वस्तुएं नष्ट

Sat, 11 Oct 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 लंभुआ में दुकान पर नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी व अन्य
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। वर्ष 2025-26 में जांच के लिए लैब भेजे गए 167 खाद्य नमूनों में से 86 फेल पाए गए। विभाग ने मिलावट के मामलों में 107 मुकदमे दर्ज कर 48 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला, जबकि 19 लाख 26 हजार रुपये का मिलावटी सामान नष्ट किया गया।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में शुद्ध खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अजीत कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान 256 दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 318 विधिक व 8299 सर्विलांस नमूने लिए गए। विभाग ने अलग-अलग जगहों से 18.71 लाख की बेसन और चना दाल जब्त की है। इसके अलावा 307 लीटर तेल को अनुपयुक्त पाकर नष्ट किया गया, जिसकी बाजार कीमत 27,610 रुपये है। वहीं सचल प्रयोगशालाओं के माध्यम से आम जनता ने भी दुकानों से खरीदे गए खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच कराई। 180 नमूनों में से 21 में मिलावट पाई गई। सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मिलावटी,नकली या बार-बार प्रयोग किए गए तेल से बनी वस्तुएं बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें