फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी के अपहरण के दोषी को 10 साल का कारावास

Sat, 11 Oct 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट नीरज कुमार श्रीवास्तव ने किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दोषी वीरू चौहान को अपहरण व पाॅक्सो एक्ट के अपराध में 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 18 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। जयसिंहपुर थाने के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने नौ अगस्त 2023 की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप के मुताबिक, वीरू चौहान ने उसकी 15 वर्षीय पुत्री को झांसा देकर अगवा कर लिया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। मामले का विचारण स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट की अदालत में चला। अदालत ने दोषी वीरू को सजा सुनाते हुए जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें