फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने दिखाई तेजी, तीसरे दिन 86 नामांकन

Fri, 03 Nov 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन प्रत्याशियों ने जोर पकड़ा। शुक्रवार को अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 86 प्रत्याशियों ने परचे भरे। अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष के लिए दो तथा टांडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी ने परचा दाखिल किया। जलालपुर को छोड़ चार अन्य निकायों में सभासद पद के लिए 83 उम्मीदवारों ने अपने परचे दाखिल किए। तीनों नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।     
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में तीन नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायत के लिए नामांकन एक नवंबर से शुरू हुआ। पहले दिन कोई नामांकन नही हुआ था। दूसरे दिन अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 31 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। शुक्रवार को अकबरपुर तहसील स्थित नामांकन कक्ष में अध्यक्ष पद के लिए तारावती पत्नी अरूण कुमार और इन्द्रावती पत्नी रामसुंदर ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

टांडा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी डॉ. ओमालिया खातून ने अपना नामांकन दाखिल किया। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों के रजिया खातून, शबीना, नसीम जेहरा, रूबी गुप्ता, कृष्ण कुमार, महमुदूल हक, इमदाद हुसैन, जौवाद, प्रेम यादव, रामसुभग, अरूण कुमार, आकाश वर्मा, मंजूलता, नन्दलाल, मो. शकील व वीरेंद्र सिंह ने परचा दाखिल किया। 
विज्ञापन


टांडा के विभिन्न वार्डों के लिए रेनू भारती, जमीर अहमद, मिठाईलाल, शाहजहां, इफ्तेखार, अबूजर, मेराज आलम, वृजराज, शकील अहमद, शाहिद अनवर, राहुल अग्रवाल, गुलफाम, सुषमा रानी, जमाल, मो. नवाब, जमाल कामिल, कमरुज्जमा, आमिना खातून, तफसीरुन निशा, सबेकुनेहार आदि ने नामांकन किया।

किछौछा में सभासद पद के लिए मयाराम, शंभू प्रसाद, कुलदीप, सुनील, दिलीप, शिवपूजन, देवाराम, राकेश, रतुला देवी, राकेश कुमार, सविता, नसीम, उवैद, शफीकुर्रहमान, गुड़िया, रामनवमी, लालचंद, श्रीराम, मेराज व राशिद ने परचा भरा। इल्तेफातगंज नगर पंचायत में सभासद पद के लिए परचा दाखिल करने वालों में किरन, शारदा, मोविता, इस्माइल, प्रभाकर, रईस, अनवारुल हसन, अकमल, मोतीलाल, रेनू, शिल्पी, सुषमा गुप्ता, नूरूल अनाम, गुलशन, फिरदौस, गुलशन जहां, अनीता, अतीकुर्रहमान, सुलेमान, मुजीबुर्रहमान, रिजवान, इरफान, सलीम, जमील अहमद, जियाउद्दीन व सालेहा खातून शामिल रहीं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें