फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र अकबरपुर में 85 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। अमृत योजना के अंतर्गत पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों के लिए दो किस्तों में कुल 42 करोड़ रुपये की राशि शासन से जलनिगम को उपलब्ध करा दी गई है। इससे नगर पालिका क्षेत्र में काम प्रारंभ भी हो गया है। पेयजल व्यवस्था में सुधार होने से लगभग एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रह रहे लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए नपा प्रशासन लगातार सक्रिय है। अमृत योजना अंतर्गत पुनर्गठन योजना के तहत कुछ क्षेत्रों में प्रथम फेज में कई काम कराए गए थे।
अब दूसरे फेज में योजना के तहत 85 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता रवि कुमार ने बताया कि दूसरे फेज में 85 करोड़ 40 लाख की लागत से 22 ट्यूबवेल, छह ओवरहेड टैंक, 22 पंप हाउस, 211 किमी पाइप लाइन, 12435 मीटर राइजिंग मेन, 1616 मीटर बाउंड्रीवॉल, 8611 कनेक्शन के काम होने हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों प्रथम किस्त के रूप में 14 करोड़ रुपये जबकि दूसरी किस्त के रूप में 28 करोड़ रुपये की राशि जलनिगम को मिली है। इसके साथ ही गोविंदगनेशपुर, कृष्णानगर कॉलोनी, मिर्जापुर समेत आधा दर्जन वार्डों में तेजी से काम चल रहा है।
गोविंदगनेशपुर में ओवरहेड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है जबकि कृष्णानगर कॉलोनी व मिर्जापुर में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। शीघ्र ही अन्य वार्डों में भी योजना के तहत विकास के काम शुरू होंगे।
योजना के तहत काम पूरा होने से आने वाले गर्मी के मौसम में नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। योजना के तहत लगभग एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
गोविंदगनेशपुर निवासी शैलेंद्र तिवारी व मो. नईम ने खुशी जताते हुए कहा कि योजना के तहत कार्य कराए जाने से आगामी दिनों में पेयजल का समुचित लाभ मिल सकेगा। इंद्रलोक कॉलोनी के सत्यप्रकाश द्विवेदी व कृष्णानगर कॉलोनी के महेश श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत बढ़ जाती है। योजना के तहत काम कराए जाने से समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।
अमृत योजना के अंतर्गत पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत 85 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने का काम तेजी से चल रहा है। शासन से 42 करोड़ की राशि मिल चुकी है। शीघ्र ही सभी काम पूरे करा लिये जाएंगे।
विज्ञापन

-सरिता गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें