जहांगीरगंज। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर कैंप लगाकर वृद्धा, विधवा व दिव्यांग को चिह्नित किया गया। कैंप में 18 दिव्यांग, वृद्धा के 56, विधवा के आठ फार्म जमा हुए। जिला दिव्यांग अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि दिव्यांगों को शीघ्र ही उपकरण उपलब्ध करा दिया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग के अमरजीत मौर्य ने बताया कि वृद्धा व विधवा पात्रों का फार्म भरवाया गया। जल्द ही इन आवेदनों का अग्रसारित कर पात्रों को पेंशन का लाभ दिलाया जाएगा। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी चंद्रभूषण राव, सुमन यादव, अखंड प्रताप सिंह, गंगाराम आदि मौजूद रहे।