फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। तहसील के 32 अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बीते 27 अक्तूबर को नामांकन प्रक्रिया निपटी थी।
विज्ञापन

28 को नाम वापसी व नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी हरीश कुमार मिश्र, गिरधारीलाल, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा मंत्री पद के दो प्रत्याशी बजरंग व आनंद प्रकाश श्रीवास्तव चुनाव मैदान में थे।
चुनाव अधिकारी सत्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए मतदान सोमवार दो नवंबर को होगा। इसमें 32 मतदाता भागीदारी करेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतों की गणना भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें