फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल

Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय जीप की टक्कर लगने से एक ही बाइक पर सवार दो मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत कश्मीरिया मोहल्ला निवासी गोविंद (32) पुत्र जवाहिर मंगलवार देर शाम बाइक से पत्नी रेखा (28), पुत्री प्रियंका (5) तथा पलक (2) के साथ अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे सभी टांडा नगर के निकट पहुंचे तो इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप की टक्कर लगने से सभी गिर पड़े। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

सभी को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेखा की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खपुरा गांव निवासी नितिन (32) पुत्र रामकृष्ण मंगलवार देर शाम बाइक से अहिरौली से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मकोइया गांव निवासी महेंद्र की छह वर्षीय पुत्री रिया बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।

उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव का पूरा निवासी रमेश (28) पुत्र रामउजागिर बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी करन (16) पुत्र प्रभु बुधवार सुबह अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें