फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलापुर के 3.23 लाख मतदाता आज डालेंगे वोट

Wed, 08 Mar 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : symbolic
विज्ञापन
सुरक्षित विधानसभा सीट आलापुर के लिए 9 मार्च को तीन लाख 23 हजार 170 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटरों को मतदान करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए 236 मतदान केंद्र व 346 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 22 आदर्श बूथ शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया पर सीधी निगाह रखने को 39 बूथों पर वेब कास्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया पर निगाह रखने के लिए सात नोडल व 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सुबह सात बजे प्रारंभ होने वाले मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को प्रशासन ने तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं।

 जिले की पांच विधानसभा सीटों के सापेक्ष अकबरपुर, टांडा, जलालपुर व कटेहरी में 27 फरवरी को ही मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई थी जबकि ृ9 मार्च गुरुवार को आलापुर विधानसभा सीट पर मतदान होगा। यहां सपा, बसपा व भाजपा समेत कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला करने के लिए तीन लाख 23 हजार 170 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


इनमें एक लाख 75 हजार 259 पुरुष, एक लाख 47 हजार 897 महिलाएं व 25 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इसके अलावा 241 पुरुष व 97 महिलाएं सर्विस मतदाता हैं। मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने में कोई समस्या न हो, इसके लिए कुल 236 मतदान केंद्रों पर 346 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 22 आदर्श बूथ बनाए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र में कुल 39 बूथ ऐसे बनाए गए हैं, जहां होने वाली मतदान प्रक्रिया पर चुनाव आयोग वेब कास्टिंग सिस्टम द्वारा सीधी नजर रख सकेगा। मतदान प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्वक निपटाने के लिए कुल सात जोनल व 30 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है।

इसके अलावा 105 वीडियो कैमरा निगरानी टीम को भी लगाया गया है जो संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर रहकर मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग करेंगी। एसडीएम विनय गुप्ता ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं।

 आलापुर सुरक्षित विधानसभा सीट पर होने वाली मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए बुधवार को अकबरपुर हवाईपट्टी से 346 पोलिंग पार्टियों में शामिल एक हजार 384 कर्मचारी रवाना हुए। बुधवार शाम तक सभी कर्मचारी संबंधित बूथों पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचकर आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली थीं।

न सिर्फ बूथों के सामने रस्सी आदि लगा दी गईं बल्कि बूथ संबंधित बोर्ड भी लगा दिए गए। डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए 35 टीम के 140 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।

 डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया क‌ि मतदान प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी नजर आए तो तत्काल उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें