फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 79 जूडो खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 15 Nov 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले भर से आए 79 खिलाड़ियों ने अपनी जूडो क्षमता, शक्ति और तकनीक का प्रदर्शन किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा और जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

कजाखिस्तान में हाल ही में हुए एशियन जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले धर्मवीर वर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने उनके साथ मुलाकात की कर प्रेरणा ली। 50 किग्रा में विनोद जायसवाल, 55 किग्रा में नीरज, 60 किग्रा में सूर्यांश सिंह, 66 किग्रा में उत्कर्ष कुमार, 73 किग्रा में मोहम्मद राद, 81 किग्रा में प्रांजल यादव, 90 किग्रा में सलमान व 90 किग्रा से अधिक में आलोक ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या ने कहा कि जूनियर खिलाड़ी हमारे भविष्य की खेल प्रतिभा हैं। ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं बल्कि जिले के खेलों को नई दिशा देते हैं। इस दौरान जूडो प्रशिक्षक अमित कुमार चौरसिया, कार्यालय सहायक सौरभ पांडेय, विभिन्न खेल प्रशिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें