फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 75 हजार की ठगी

Wed, 10 Sep 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना में विदेश भेजने के नाम पर 75 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेवाना के ज्ञानपुर निवासी अरुण पाल और जौनपुर के अशोक व संतोष पाल ने शिकायती पत्र में बताया कि अज्ञात पते की निवासिनी सपना ने फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें विदेश भेजने की बात की।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों से 30-30 हजार रुपए की मांग की गई। 26 व 28 अगस्त को अरुण ने 15 हजार, जबकि अशोक और संतोष ने 30-30 हजार रुपये बताए गए अकाउंट में जमा कर दिए। पैसे भेजने के बाद रसीद मांगी, लेकिन सपना ने रसीद देने से इंकार कर दिया। एयरपोर्ट पर जाने के बाद उन्हें पता चला कि टिकट और वीजा पूरी तरह से फर्जी हैं। साइबर थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें