फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अक्तूबर में मिले डेंगू के 71 मरीज

Wed, 30 Oct 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अक्तूबर माह में सबसे अधिक 71 डेंगू मरीज सामने आए हैं। बुधवार को भी डेंगू के छह नए केस सामने आए। ऐसे मेंं सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल डेंगू के 122 केस सामने आए हैं। इनमें अक्तूबर माह में सबसे अधिक 71 मरीज पॉजिटिव पाए गए। अप्रैल माह में एक भी केस सामने नहीं आया। इसके अलावा जनवरी, फरवरी व जुलाई माह में एक-एक जबकि मार्च और जून में दो-दो केस पाए गए थे। अगस्त माह में आठ तो सितंबर में 35 मरीज डेंगू मरीज मिले। इस बीच बुधवार को भियांव और कटेहरी में एक-एक तो भीटी और टांडा में दो-दो नए मरीज सामने आए हैं। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। सब पर कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें