फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 12,426 नौकरियां लेकर आज आएंगी 64 कंपनियां

Fri, 27 Feb 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकास खंड कटेहरी के देव इंद्रावती पीजी कॉलेज में शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में देश भर से 64 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। इनके पास 12426 नौकरियां हैं, जिसके लिए हाईस्कूल से लेकर स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा धारक बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते हैं। इन्हें 10 हजार रुपये से लेकर 5.50 लाख रुपये तक वेतन योग्यता व पद के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवा योजन अधिकारी प्रीति पांडेय ने बताया कि मेले में अंबेडकरनगर के अलावा पैन इंडिया की कंपनियां प्रतिभाग करने पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा 5.5 लाख रुपये प्रति वर्ष वेतन के पैकेज के साथ क्रैक्ड रिक्रूटमेंड फॉर स्माल फाइनेंस बैंक प्रतिभाग करेगी। इनके पास बैंकिंग सेक्टर में 30 पद हैं, जिसके लिए स्नातक योग्यता निर्धारित है। इसी क्रम में 4.42 लाख रुपये पैकेज के साथ कॅरिअर विजार्ड एक्सिस और एचडीएफसी बैंक के लिए 40 पदों पर भर्ती करेगी। फ्रेशर से लेकर सिक्योरिया, सेल्स एक्जक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, एजेंट, बीमा सखी, अप्रेंटिस समेत अन्य कई पदों पर चयन होगा। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बीबीए., बीसीए., बीटेक, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, एमबीए, एमसीए एवं कंप्यूटर दक्षता प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए उपयुक्त अवसर उपलब्ध रहेंगे।
डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कंपनियों में हांडा, टाटा मोटर्स, न्यू हॉलेंड, डिक्सन, स्वीगी के अलावा अन्य कई नामचीन कंपनियां शामिल होंगी। अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पूर्व पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा मौके पर भी निशुल्क पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें