.छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी
अंबेडकरनगर। प्राविधिक शिक्षा परिषद की पॉलीटेक्निक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुईं। सभी परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद कक्ष में प्रवेश दिया गया।
जिले में 17 जून तक पाॅलीटेक्निक सम सेमेस्टर की परीक्षा चलेंगी। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अकबरपुर, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैजपुर भीटी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर 635 छात्र-छात्रा शामिल हुए। कुल पंजीकृत 661 में से 26 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक चली। दो केंद्रों पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पहली पाली में एप्लाइड फिजिक्स और दूसरी पाली में इंजीनियरिंग ड्राइंग का पेपर हुआ। छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अकबर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित हो रही है। केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न हुई हैं।