फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए 63,206 ने किया आवेदन

Wed, 12 Feb 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की तरफ धीरे-धीरे उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ता जा रहा है। अब तक 312 उपभोक्ताओं के खाते में अनुदान की राशि भेज दी गई है। यही नहीं, 12 वेंडरों को युद्धस्तर पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। नगर पंचायत, ग्राम पंचायत व नगर पालिका के कर्मचारियों को इस काम में लगा दिया गया है। गांव-गांव जाकर लोगों को सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए जागरूक किया जा रहा है। यही वजह है कि अब तक 63,206 उपभोक्ताओं इसके लिए आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में 11 हजार सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का लक्ष्य शासन की तरफ से निर्धारित किया गया है। इसके तहत अभी तक 63,206 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। 381 के यहां संयंत्र लगा दिए गए हैं। 312 के खाते में सब्सिडी भी भेज दी गई है। विभाग की मानें तो दो किलोवाट के सोलर रूफटाॅप प्लांट की स्थापना पर लाभार्थी का अनुमानित व्यय 1,30,000 रुपये आता है। जो भी सोलर रूफटाॅप लगाएगा, उसको बैंक से ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। तीन किलोवाट क्षमता तक के सोलर रूफ टाॅप की स्थापना कराने के लिए बैंकों से उपभोक्ता को सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। यूपी नेडा ने 12 वेंडरों को युद्धस्तर पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की जिम्मेदारी दी है।

सोलर रूफटाॅप लगवाने में इतना आएगा खर्च


- एक हार्स पावर का सोलर पैनल के लिए 65 हजार रुपये खर्च होगा
- दो हार्स पावर के लिए 1.30 लाख रुपये खर्च होगा
- तीन हार्स पावर के लिए 1.80 लाख रुपये खर्च होगा
- चार हार्स पावर के लिए 2.40 लाख रुपये का खर्च आएगा
- पांच हार्स पावर के लिए 2.75 लाख रुपये खर्च आएगा

यह मिलेगी सब्सिडी
एक हार्स पावर पर 45 हजार रुपये, दो हार्स पावर पर 90 हजार और तीन हार्स पावर व इससे अधिक पर एक लाख आठ हजार रुपये की अनुदान मिलेगा।
-
11 हजार घरों में संयंत्र लगाने का लक्ष्य


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में 11 हजार घरोंं में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके मुकाबले 63,206 लोगों ने आवेदन किया है। 381 घरोंं पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। 312 के खातोंं में सब्सिडी भी भेजी जा चुकी है। 12 वेंडरों के माध्यम से तेजी से कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन नाथ पांडेय, परियोजना निदेशक नेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें