फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किछौछा में 631वें उर्स का आगाज

Sat, 14 Oct 2017 11:33 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अशरफी तराने के बीच शनिवार को महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी के सात दिवसीय 631वें सालाना उर्स का आगाज हुआ। सज्जानशीं सै. मोहिउद्दीन अशरफ ने परचम कुशाई कर सालाना उर्स की औपचारिक शुरुआत कर देश में सुख-शांति की दुआ की।
विज्ञापन


उधर उर्स में भाग लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह परिसर पहुंच गए। जायरीन को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए इंतेजामिया कमेटी ने आवश्यक तैयारियां कर रखी थीं।

दरगाह परिसर के मलंग गेट पर अशरफी तराने के बीच सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ ने परचम कुशाई की। सज्जादानशीन ने कहा कि महान सूफी संत ने सदैव आपसी भाईचारगी की डोर मजबूत करने का पैगाम दिया।
विज्ञापन


हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस दौरान इंतेजामिया कमेटी अध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, वरिष्ठ अधिवक्ता निजाम अशरफ, फौजान अशरफ चांद, गनीदार शाह, नई अशरफ, मुश्ताक, लल्लू खादिम, मसूदुल हसन एडवोकेट आदि मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें