चार चरणों में होने वाले इन सभी पदों के चुनाव के लिए रविवार को जिला प्रशासन ने भी अधिकृत अधिसूचना जारी कर दी। इसमें सभी कार्यक्रम उसी अनुरूप रखे गए हैं, जैसा राज्य निर्वाचन आयोग ने तय किया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी भी बढ़ गई है।
मालूम हो कि ग्राम प्रधान पद व ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने एक दिन पहले ही अधिसूचना जारी कर दी थी। इस बीच रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक ने भी जिलास्तर से होने वाली अधिसूचना जारी कर दी।
आयोग ने जो कार्यक्रम निर्धारित किया था, इसमें उसे वैसे ही रखा गया है। प्रधान के कुल 930 पद जिले में हैं, जिनमें से 628 पर अलग अलग आरक्षण निर्धारित किया गया है। अकबरपुर ब्लाक में कुल 136 पद हैं, जिनमें से 23 महिला, 20 अनुसूचित जाति पुरुष, 10 अनुसूचित जाति महिला, 24 पिछड़ा पुरुष व 23 पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित है।
कटेहरी में 97 पदों के सापेक्ष 16 महिला, 14 अनुसूचित पुरुष, 8 अनुसूचित महिला, 18 पिछड़ा पुरुष व 9 पिछड़ी महिला, टांडा में 109 पदों के सापेक्ष 20 महिला, 18 अनुसूचित पुरुष, 9 अनुसूचित महिला, 21 पिछड़ा पुरुष, 11 पिछड़ी वर्ग महिला, जलालपुर में 120 पद के सापेक्ष 20 महिला, 18 अनुसूचित पुरुष, 9 अनुसूचित महिला, 22 पिछड़ा पुरुष व 11 पद पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
भियांव में प्रधान के 83 पद हैं। यहां 13 पद महिला, 12 अनुसूचित पुरुष, 7 अनुसूचित महिला, 15 पिछड़ा वर्ग पुरुष, 8 पिछड़ी महिला के लिए रिजर्व है। रामनगर में 104 पद के सापेक्ष 17 महिला, 16 अनुसूचित पुरुष, 8 अनुसूचित महिला, 19 पिछड़ा पुरुष व 10 पिछड़ी महिला, जहांगीरगंज में 107 पद के सापेक्ष 18 महिला, 16 अनुसूचित पुरुष, 8 अनुसूचित महिला, 19 पिछड़ा पुरुष, 10 पिछड़ी जाति महिला के हैं।
बसखारी में 72 पद के सापेक्ष 11 महिला, 11 अनुसूचित पुरुष, 6 अनुसूचित महिला, 12 पिछड़ा पुरुष व 7 पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। भीटी में कुल 92 ग्राम प्रधान के पद हैं। इनमें से 16 पद महिला, 14 अनुसुचित पुरुष, 7 अनुसूचित महिला, 16 पिछड़ा वर्ग पुरुष तथा 8 पिछड़ी वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया जा चुका है।
ग्राम प्रधान के आरक्षित व अनारक्षित कुल 930 पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही सभी विकास खण्डों में सरगर्मी काफी बढ़ गई है। ग्राम प्रधान पद के सभी दावेदारों ने जोड़ तोड़ व संपर्क का दौर तेज कर दिया है।