अकबरपुर बस स्टेशन में खड़ी रोडवेज की बसें।-संवाद
अंबेडकरनगर। महाकुंभ में वसंत पंचमी पर अमृत स्नान को लेकर परिवहन विभाग ने पुख्ता व्यवस्था की है। रविवार से शहर के रोडवेज बस स्टेशन से 61 बसें प्रयागराज के लिए चलाई जा रही हैं, ताकि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी न होने पाए। इसके साथ ही अन्य रूटों पर 11 बसों का संचालन किया जा रहा है।
महाकुंभ के लिए अन्य डिपो की 495 बसों का प्रयागराज के लिए कम्हरिया घाट से संचालन किया जा रहा है। इसमें अकबरपुर डिपो की 30 बसें भी शामिल हैं। प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि रवाना करने से पहले बसाें का मेंटीनेंस किया जा रहा है। वहीं चालक व परिचालकों को ड्यूटी से पहले सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जाम की स्थिति में पुलिस प्रशासन तैनात रहेगा।