फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल

Thu, 13 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक को विद्यालय के निकट ही जीप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी जहांगीरगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालक समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। प्राथमिक विद्यालय बंदीपुर के शिक्षक जहांगीरगंज थाना अंतर्गत मेवापुर निवासी संदीप चौबे (30) पुत्र उदयभान को गुरुवार दोपहर अवकाश होने पर बाइक से घर जाते समय विद्यालय के निकट ही जीप ने टक्कर मार दी।

इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासी जितेंद्र (55) पुत्र चतुर्भुज बुधवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत पूरनपुर गांव निवासी संतोष (30) पुत्र कन्हैयालाल गुरुवार सुबह बाइक से जहांगीरगंज जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जलालपुर थाना अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी विजय (32) पुत्र रामकिशोर बुधवार देर शाम गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अलीगंज थाना अंतर्गत राजीपुर निवासी सर्वजीत (45) पुत्र पतिराम को बुधवार देर शाम गांव के निकट जीप ने उस समय टक्कर मारकर घायल कर दिया जब वह बाइक से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत बूढनपुर गांव निवासी अली अहमद (8) पुत्र नसीब गुरुवार सुबह घर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें