फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में छह जख्मी

Sun, 18 Jun 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत केदारनगर बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्धा समेत चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैै। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बिलासपुर गांव निवासी श्यामसुंदर (27) पुत्र ओमप्रकाश व इंद्रजीत (32) पुत्र राजाराम को रविवार सुबह एक ही बाइक से केदारनगर जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्यामसुंदर की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसी थाना अंतर्गत चांदपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (50) पुत्र गोकुल शनिवार देर शाम सद्दरपुर बाजार के निकट उस समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया जब वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत मीरपुर गांव निवासिनी लीलावती (68) पत्नी शिवभवन रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया।

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी संतोष (17) पुत्र रामकरन शनिवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाजार में ही बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी प्रेमनाथ (38) पुत्र बच्चूलाल रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें