अंबेडकरनगर। जिले के सभी 19 थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने सम्मनपुर थाने में पीड़ितों की फरियाद सुनी। यहां महज दो पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। हालांकि किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
डीएम व एसपी ने निर्देशित किया कि टीम भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। साथ ही आईजीआरएस से प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी तत्परता पूर्वक निस्तारण का निर्देश दिया। एएसपी संजय कुमार राय ने आलापुर व बसखारी थाने में पीड़ितों की शिकायत सुनीं। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
समाधान दिवस के दौरान अलीगंज व महिला थाने में कोई शिकायत नहीं आयी जबकि अहिरौली थाने में सबसे अधिक नौ शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी थानों में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें से 15 पुलिस व 43 राजस्व से जुड़े मामले थे। मौके पर एक पुलिस व एक राजस्व से जुड़े मामले का समाधान हो सका।