फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाए में कटा 11 का बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली चोरी रोकने के लिए अकबरपुर नगर में शनिवार को अवकाश के बावजूद बिजली विभाग की टीम ने वसूली अभियान चलाया। बकाया न जमा करने पर 11 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया। इसके अलावा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कार्यालय में बिल जमा करने के लिए काउंटर भी खोला गया था। करीब तीन लाख रुपये बकाया बिल भी जमा हुआ।
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता वीके मिश्र ने बताया कि बकाया वसूली व बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अकबरपुर नगर के शहजहांपुर व मीरानपुर मोहल्ले में अवर अभियंता सतीश कुमार के नेतृत्व में अभियान चला। टीम ने बकाया बिल न जमा करने वाले 11 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया।
मौके पर ही चार बकाएदारों ने करीब 50 हजार रुपये बिल चुकता किया। बकाया बिल भुगतान में दिक्कत न हो, इसके लिए अवकाश के बावजूद कार्यालय में काउंटर खोला गया था। 40 से अधिक उपभोक्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर तीन लाख से अधिक के बकाया बिल का भुगतान किया। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें