फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मैदान में 55 प्रत्याशी

Tue, 07 Nov 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव में जनपद की तीन नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायत के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन की अवधि मंगलवार समाप्त हो गई। अंतिम दिन अकबरपुर में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी मालती वर्मा समेत चार लोगों ने परचा दाखिल किया। टांडा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रभावती मौर्या व इल्तिफातगंज भाजपा प्रत्याशी शर्मिला देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


चुनावी मैदान में नपाप व नपं अध्यक्ष पद पर 55 प्रत्याशी हैं। अकबरपुर में सर्वाधिक 21 प्रत्याशी और सबसे कम जलालपुर में तीन प्रत्याशी सामने आए हैं। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को सपा प्रत्याशी मालती वर्मा पत्नी शिवकुमार ने तमाम समर्थकों के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। पीस पार्टी से अनीता, निर्दलीय के रूप में भारती व अनीता ने नामांकन दाखिल किया। इनके साथ प्रत्याशियों की संख्या 21 हो गई है।

टांडा नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व नगर पंचायत इल्तिफातगंज में अध्यक्ष पद के लिए 31 प्रत्याशियों ने परचे भरे हैं। मंगलवार को टांडा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन भाजपा प्रत्याशी प्रभावती मौर्य ने दाखिल किया। टांडा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। 
विज्ञापन


नगर पंचायत इल्तिफातगंज से अध्यक्ष पद के लिए अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी शर्मिला वर्मा ने अपना नामांकन पत्र भरा। इसके साथ प्रत्याशियों की संख्या सात हो गई। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका परिषद जलालपुर के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सिर्फ तीन प्रत्याशी मैदान हैं। इसमें भाजपा की इशरत फातिमा, सपा की खुर्शीद जहां व बसपा की फरजाना खातून ने ही अपने अपने पर्चे भरे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें