फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन को उमड़े प्रत्याशी, 215 परचे दाखिल

Mon, 06 Nov 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन करने सोमवार को प्रत्याशी उमड़ पड़े। तीन नगर पालिका व दो नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 30 प्रत्याशियों ने अपने परचे दाखिल किए। कांग्रेस, सपा, बसपा व भाजपा के उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ तहसीलों में पहुंचकर परचा भरा। नगर पालिका व नगर पंचायत सभासद पद पर 185 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। प्रत्याशियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। मंगलवार नामांकन का अंतिम दिन है। 
विज्ञापन


अकबरपुर नगर पालिका परिषद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में सरिता गुप्ता ने सोमवार को समर्थकों के साथ तहसील पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी प्रमिला वर्मा भी समर्थकों की भीड़ के साथ तहसील पहुंची और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पाण्डेय भी तमाम समर्थकों के साथ तहसील पहुंचीं और नामांकन पत्र दाखिल किया। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मायादेवी, भारतीय समाज पाटी प्रत्याशी गीता देवी, निर्दलीय विद्यावती, नाजरीन बेगम, पुष्पा, नाजमा खातून, गोपिका, चंद्रावती व ललिता ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

टांडा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम रेहाना एडवोकेट, बसपा से सुरइया बानो, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी उर्मिला वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष अजरा सुल्ताना, साहिबा फातिमा, शकुंतला देवी व शबाना नाज ने अध्यक्ष पद के लिए परचा भरा। नगर पंचायत इल्तिफातगंज से अध्यक्ष पद के लिए बसपा उम्मीदवार शौकत जहां व निर्दलीय फरहत आयशा ने टांडा तहसील में परचा दाखिल किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से राजकुमार, बसपा से मुन्नीलाल, सपा से फैजान उर्फ चांद, कांग्रेस से राधेश्याम वर्मा, शुभम सोनी उर्फ बंटी व रामजी निषाद ने नामांकन किया। जलालपुर में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी खुर्शीद जहां, भाजपा प्रत्याशी इशरत फातिमा व बसपा उम्मीदवार फरजाना खातून ने तहसील में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें